रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
साै घरों तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां :प्रभारी मंत्री – Party Workers Should Take The Government’s Achievements To 100 Households Each: Minister In-charge
कासगंज

साै घरों तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां :प्रभारी मंत्री – Party Workers Should Take The Government’s Achievements To 100 Households Each: Minister In-charge

November 28, 2026


Party workers should take the government's achievements to 100 households each: Minister in-charge

फोटो 17- भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई किसान मोर्चा की परिचय बैठक मंचासीन प्रभारी मंत्री भूपेंद्

कासगंज। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को किसान मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्य अतिथि एवं जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनाव से पहले सौ घरों तक पहुंचने का लक्ष्य दिया।

बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने की। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यकर्ता कार्ययोजना बनाकर जिम्मेदारियां बांटें और घर-घर जाकर किसानों को बताएं कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने पिछले दस वर्षों में उनके हित में क्या कार्य किए हैं। साथ ही किसानों की मौजूदा समस्याओं की जानकारी जुटाई जाए। प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनाव से पहले सौ घरों तक पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है। किसानों की समस्याओं को भी चिह्नित किया जाएगा।

किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा ने कहा कि संगठन में किसान मोर्चा की अहम भूमिका है। संचालन जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह बैस ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, विनीत चौहान, यशवीर सिंह राजपूत, अनिल लोधी माैजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X