शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Amrood Ki Chutney : ऐसे बनाएं अमरूद की चटपटी चटनी, सब चाटते रह जाएंगे अंगुलियां
लाइफ़स्टाइल

Amrood Ki Chutney : ऐसे बनाएं अमरूद की चटपटी चटनी, सब चाटते रह जाएंगे अंगुलियां

November 14, 2026


Last Updated:

Amrood Ki Chutney Recipe : सर्दियों के सीजन में पूड़ी, पराठा, मक्का-बाजरे की रोटी का स्वाद अमरूद की चटनी के बिना अधूरा सा लगता है. सर्दियों में हर घर में अमरूद की चटपटी चटाकेदार चटनी जरूर बनती है. यह चटनी झटपट बनती है. कई बार तो सब्जी बनाने का मन न हो तो अमरूद की चटनी, देसी घी के साथ रोटी खाने में बहुत मजा आता है. अमरूद की चटनी टेस्टी तो होती है, पाचन भी सुधारती है. इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है. इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. इसे आसानी से कैसे बनाते हैं, आइये जानते हैं.

Amrood Ki Chutney Recipe : सर्दी के सीजन में चटनी के बिना थाली अधूरी सी लगती है. अमरूद की चटनी, हरी धनिया की चटनी पूड़ी-सब्जी, पराठा, बाजरे की रोटी का स्वाद बढ़ा देते हैं. कब आप दो की जगह चार रोटियां खा जाएंगे पता ही नहीं चलेगा. चटनी तो आपने कई तरह खाई होगी लेकिन अमरूद की चटनी सबसे अलग है. अमरूद की चटनी सेहत के लिए भी बहुत फायदे मंद होगी है. अमरूद की चटनी जितनी चटपटी चटाकेदार होगी, उतनी ही स्वादिष्ट होगी. इसे बनाना भी आसान है. सिर्फ 5 मिनट में अमरूद की चटनी तैयार होती है. आइये जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका…..

अमरूद की चटनी बनाने के लिए दो मीडियम साइज के पके हुए अमरूद लीजिए. अमरूद में कोई सुराग-कीड़े न हो, यह जरूर चेक कर लें. एक मुट्ठी हरा धनिया, दो हरी मिर्च, तीन-चार लहसुन की कलियां, अदरक का छोटा सा टुकड़ा ले लीजिए. हरा धनिया, हरी मिर्च और अमरूद को साफ पानी से अच्छे से धो लीजिए. अब इनका पानी सुखा लें. अब अमरूद को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर बीज पसंद न हो तो उन्हें निकाल दें.

हरा धनिया को भी बारीक काट लें. लहसुन की कलियां छील लें. हरी मिर्च को बारीक काट लें. अदरक और लहसुन की कलियों को काट लें. अब सबको मिक्सर में डालें. हरे धनिया की पत्तियां मिक्सर में सबसे अंत में डालें. अब मिक्सर में एक चौथाई चम्मच काला नमक, स्वादानुसार नमक, पांच-छह काली मिर्च, एक चौथाई चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर और आधा चम्मच धनिया पाउडर डालें. फिर इसमें थोड़ी सी हींग, एक चम्मच नींबू का रस डालें. सबसे अंत में इसमें एक-दो टुकड़े शिमला मिर्च के डालें. शिमला मिर्च से बढ़िया स्वाद आएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शिमला मिर्च के दो टुकड़े डाल देने से चटनी क्रंची बनेगी. अगर आप सिलबट्टे जैसी चटनी बनाना चाहते हैं तो मिक्सर जार में पानी न डालें. इससे चटनी दानेदार बनेगी. बिल्कुल सिलबट्टे की तरह. अब मिक्सर में चटनी को पीस लें. लीजिए अमरूद की चटनी बनकर तैयार है. इसे किसी कटोरी में निकाल लें. इसे आप पूड़ी-पराठे के साथ खा सकते हैं. बाजरा-मक्के की रोटी के साथ खा सकते हैं. इसे आप फ्रिज में रखकर दो-तीन दिन के लिए स्टोर भी कर सकते हैं. अगर आप एक बार इस तरह से चटनी बनाकर खाएंगे तो बार-बार इसके दीवाने हो जाएंगे. बार-बार इसे घर पर बनवाएंगे.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X