सीजी:ग्राहक की तलाश में बाईपास पर खड़े थे दो युवक, पुलिस ने 26 शीशी नशीली सिरप के साथ पकड़ा – Raigarh Police Arrested Two With 26 Onerex Syrup Bottles

गिरफ्तार आरोपी
November 26, 2026

गिरफ्तार आरोपी
रायगढ़ जिले की घरघोड़ा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचने की फिराक में घूम रहे दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ‘ओनेरेक्स’ नाम की नशीली सिरप की 26 शीशियां बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
ढोरम बाईपास पर हुई घेराबंदी
पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली सिरप लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। यह सूचना घरघोड़ा-लैलूंगा मार्ग पर स्थित ढोरम बाईपास तिराहे के पास की बताई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने तिराहे पर संदिग्ध हालत में खड़े दो युवकों को देखकर घेराबंदी की और उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में युवकों की पहचान 23 वर्षीय कन्हैया यादव निवासी ग्राम केनापारा थाना लैलूंगा और 34 वर्षीय तेज राम यादव निवासी ग्राम कोनपारा थाना घरघोड़ा के रूप में हुई। आरोपियों की तलाशी लेने पर कन्हैया यादव के पास से 17 शीशी तथा तेज राम यादव के पास से नौ शीशी नशीली सिरप बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे इस सिरप को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले आई और उनके खिलाफ धारा 21(सी) तथा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले नशे के सौदागरों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
November 28, 2026
नर हाथी मौत मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार विस्तार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नर हाथी की मौत के मामले में वन विभाग की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वन्यप्राणियों के शिकार के लिए करंट प्रवाहित तार बिछाया था। इसकी चपेट में आने से कल नर हाथी की मौत हो […]
November 28, 2026
बीमार हाथी शावक की हुई मौत विस्तार छत्तीसगढ़ के जिले में शुक्रवार की सुबह छह साल का एक बीमार हाथी शावक मिला। इलाज के दौरान शाम साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गई। चौबीस घंटे के भीतर जिले में दो हाथियों की जान जा चुकी है। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी […]
November 27, 2026
जंगल में दंतैल हाथी का शव मिला विस्तार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को जंगल में एक नर हाथी का शव मिला है। प्रारंभिक जांच के दौरान हाथी की मौत बिजली के झटके की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम […]
