रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी:मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय घायल; गृहग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए सीएम साय – Cg: Prominent Tribal Leader And Former Mp Nandkumar Sai Injured
कांकेर

सीजी:मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय घायल; गृहग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए सीएम साय – Cg: Prominent Tribal Leader And Former Mp Nandkumar Sai Injured

November 23, 2026


CG: Prominent tribal leader and former MP Nandkumar Sai injured

मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय घायल
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल हो गये हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर में अपने साथ रायपुर लेकर पहुंचे। 

मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि दो दिन पहले नंदकुमार साय फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके पैर में चोट आई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कल जशपुर प्रवास के दौरान उनके निवास के समीप ही एक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला था। इस दौरान वे रात में नंदकुमार साय के निवास पहुंचकर उनसे मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पैर में चोट के कारण पूर्व सांसद साय को चलने-फिरने में तकलीफ हो रही थी। आज उन्हें रायपुर आना ही था, इसलिए नंदकुमार साय को भी अपने साथ हेलीकाप्टर से रायपुर ले आए, ताकि उन्हें यात्रा में असुविधा न हो और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि नंदकुमार साय के बेहतर इलाज के लिए रायपुर के बालाजी अस्पताल में व्यवस्था की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X