रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी:बिहार से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 301 क्विंटल धान, चिल्फी बॉर्डर पर 750 बोरियों से भरा ट्रक जब्त – 301 Quintals Of Paddy Being Transported From Bihar For Sale In Chhattisgarh Seized At Chilfi Border; Case Regi
कबीरधाम

सीजी:बिहार से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 301 क्विंटल धान, चिल्फी बॉर्डर पर 750 बोरियों से भरा ट्रक जब्त – 301 Quintals Of Paddy Being Transported From Bihar For Sale In Chhattisgarh Seized At Chilfi Border; Case Regi

November 23, 2026


301 Quintals of Paddy Being Transported from Bihar for Sale in Chhattisgarh Seized at Chilfi Border; Case Regi

जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई किया है

विस्तार

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही दूसरे राज्यों से धान खपाने के प्रयास सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बिहार से आ रहे 301 क्विंटल धान से भरे एक ट्रक को पकड़ा है।

ट्रक में धान की 750 बोरियां लोड थीं। जांच में मंडी अधिनियम का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया। मामले में वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रकरण भी तैयार किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह ट्रक बिहार के कैमूर जिले से धान लेकर छत्तीसगढ़ आ रहा था। चिल्फी बॉर्डर पर तैनात संयुक्त टीम नियमित वाहनों की जांच कर रही थी। तलाशी के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में धान मिला। कुल 750 बोरी में 301 क्विंटल धान पाया गया।

प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। सहायक खाद्य अधिकारी मदन मोहन साहू के नेतृत्व में टीम काम कर रही थी। इस संयुक्त टीम में खाद्य, मंडी, राजस्व, आबकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे। चेकपोस्ट पर निगरानी के दौरान मंडी अधिनियम के उल्लंघन पर ट्रक जब्त किया गया।

अवैध परिवहन रोकने का उद्देश्य

प्रशासन की चिंता है कि कम कीमत पर दूसरे राज्यों का धान खपाया जा सकता है। इससे स्थानीय किसानों की समर्थन मूल्य खरीदी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इसी कारण चिल्फी सहित सीमावर्ती चेकपोस्टों पर निगरानी बढ़ाई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन पर कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X