रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी:वंदे मातरम शिविर में आए छह राज्यों के युवा प्रदेश की संस्कृति से हुए रू-ब-रू,मंत्री साव ने दिया ये टिप्स – Cg: Six State Youths Attending ‘vande Mataram’ Camp Get Acquainted With The State’s Culture
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सीजी:वंदे मातरम शिविर में आए छह राज्यों के युवा प्रदेश की संस्कृति से हुए रू-ब-रू,मंत्री साव ने दिया ये टिप्स – Cg: Six State Youths Attending ‘vande Mataram’ Camp Get Acquainted With The State’s Culture

November 24, 2026


CG: six state Youths attending 'Vande Mataram' camp get acquainted with the state's culture

युवाओं को मंत्री साव ने दिये सक्सेस के मंत्र
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उप मुख्यमंत्री  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं ने मुलाकात की। भारत सरकार के ‘वंदे मातरम शिविर’ के तहत त्रिपुरा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से कुल 150 युवा छत्तीसगढ़ आए हुए हैं। सप्ताह भर के भ्रमण के दौरान ये युवा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला, खानपान, इतिहास, पुरातात्विक वैभव और विकास से रू-ब-रू हुए। 

उन्होंने एक-दूसरे के राज्यों की संस्कृति खानपान और रहन-सहन के बारे में भी जाना। प्रवास के अंतिम दिन उन्होंने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर अपने अनुभव शेयर किये। उप मुख्यमंत्री साव ने अपने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में अलग-अलग राज्यों से आए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और उसके नेतृत्व की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर होगी। देश के युवाओं में वह योग्यता, क्षमता और आत्मविश्वास है, जिससे भारत को दुनिया में अग्रणी बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की संस्कृति, सभ्यता और गौरव के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सात दिनों के इस ‘वंदे मातरम शिविर’ से आप केवल अनुभव लेकर नहीं, बल्कि जीवनभर काम आने वाली अनमोल पूंजी लेकर लौट रहे हैं। यहां मिले अनुभव कठिन परिस्थितियों का सामना करने की ताकत और आत्मविश्वास देंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि सात दिनों में आपने 200 दोस्त ही नहीं बनाए, बल्कि देशभर में 200 नए परिवारों से रिश्ते जोड़े हैं। यही आत्मीयता, स्नेह और आपसी जुड़ाव भारत की वास्तविक ताकत है।

साव ने कहा कि भारत की विशेषता उसकी विविधता में एकता है। देश में हर 20-25 किलोमीटर पर भाषा, खानपान और वेशभूषा बदल जाती है, लेकिन इन विविधताओं के बावजूद हम सब एक हैं। भाषा और भूगोल कभी हमारी एकता की सीमा नहीं रहे। उन्होंने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करना ही ‘वंदे मातरम शिविर’ का मूल उद्देश्य है। युवाओं के बीच आपसी जुड़ाव और देश के प्रति समर्पण का भाव जितना मजबूत होगा, भारत उतना ही सशक्त बनेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X