सुना है क्या:’टिकट गई पानी में, ‘बाबू’ फंसे बेनामी में’, ‘ईमानदारी पड़ी भारी’, ‘प्लॉट लेने का टैलेंट’ – Suna Hai Kya: ‘ticket Down The Drain, ‘babu’ Caught In A Proxy-ownership Case’, ‘honesty Proves Costly

– फोटो : amar ujala
November 18, 2026

– फोटो : amar ujala
यूपी के पावर कारिडोर में जगह पाने के लिए कोशिशें करने वालों की कमी नहीं है। एक शैक्षणिक संस्थान के मालिक इसी कोशिश में एक केंद्रीय एजेंसी के शिकंजे में फंस गए। वहीं, एक अधिकारी पर ईमानदारी से काम करना भारी पड़ गया। एक साहब को राजधानी के प्राधिकरण में प्लॉट पसंद आ गया तो नीलामी लगाने वाले के साथ ऐसा गेम खेला कि वो भाग गए और प्लॉट साहब के पास आ गया। पढ़ें, ये किस्से:
बाबू फंसे बेनामी में
एक शैक्षणिक संस्थान के मालिक टिकट के बड़े दावेदार हैं। कमल हाथ में लेकर प्रचार में जुटे हैं। कहीं से मजबूत आश्वासन भी मिला है। सब ठीक चल रहा था कि एक केंद्रीय एजेंसी ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। उनकी बेनामी संपत्तियां जब्त करने के बाद मामला उच्च स्तर पर भेजा गया, जहां उस पर मुहर भी लग गई। इतना ही नहीं, एजेंसी ने उस जमीन को भी अपने कब्जे में ले लिया, जिसे पहले छोड़ दिया गया था। अब मुश्किल यह है कि किस मुंह से टिकट मांगेंगे और जनता का सामना कैसे करेंगे। उनके विरोधी अब नारा लगा रहे हैं, ‘टिकट गई पानी में, ‘बाबू’ फंसे बेनामी में…’
ईमानदारी पड़ी भारी
एक साहब अपनी तैनाती वाले जिले में अच्छा काम कर रहे थे। सड़कों के गड्ढे तेजी से भरवा रहे थे और स्कूलों में पढ़ाई बेहतर हो, इसकी भी चिंता कर रहे थे। राशन से लेकर आवास और शौचालय तक की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते थे। दूसरे अधिकारियों की तरह कमाई के फेर में भी नहीं थे। उनकी मौजूदगी से आया बदलाव हर कोई महसूस कर रहा था। फिर अचानक उन्हें वहां से विदा कर दिया गया। क्या आम और क्या खास, हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर उन्हें हटाया क्यों गया?
प्लॉट लेने का टैलेंट
कहते हैं कि प्रतिभा छिपती नहीं है। इसे साबित किया है राजधानी के प्राधिकरण में तैनात एक छोटे साहब ने। उनके टैलेंट का अंदाजा गोमती नगर में एक बेशकीमती प्लॉट की नीलामी के दौरान हुए खेल से लग गया। हुआ यूं कि बीते दिनों प्लॉट की नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को ही नियमों का पाठ पढ़ा दिया गया। दरअसल, प्लॉट साहब को पसंद आ गया था। लिहाजा अपने टैलेंट का इस्तेमाल कर उसे विवादित बताने लगे। बोली लगाने वाला भी चकरा गया कि जब प्लॉट विवादित था तो नीलामी क्यों कराई गई। साहब ने ऐसा दबाव बनाया कि बोली लगाने वाले ने अपनी दावेदारी छोड़ने में ही भलाई समझी। इस तरह साहब ने जाते-जाते अपने टैलेंट से प्लॉट हासिल कर लिया।
आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।
November 18, 2026
VIDEO: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से गोपाष्टमी एवं आंवला नवमी पूजन
November 18, 2026
यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत जल्द ही शीर्ष नेतृत्व की देखरेख में अगले स्तर पर पहुंच जाएगी। दिल्ली में दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच इस संबंध में बैठक होनी है। जल्द ही बैठक की तारीख सामने आ सकती है। दोनों ही पार्टियां यूपी विधानसभा चुनाव एक साथ […]
November 18, 2026
अयोध्या: शुरू हुई चौदह कोसी परिक्रमा, आज लाखों लोगों के उमड़ने की उम्मीद
