रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सेहत की बात:क्या कच्चा दूध पीने से मिलता है ज्यादा प्रोटीन और कैल्शियम? वैज्ञानिकों ने खोला बड़ा राज – Is Raw Milk Really Healthier Knowtruth Behind Popular Claims Know Raw Milk Benefits And Risks
फिटनेस

सेहत की बात:क्या कच्चा दूध पीने से मिलता है ज्यादा प्रोटीन और कैल्शियम? वैज्ञानिकों ने खोला बड़ा राज – Is Raw Milk Really Healthier Knowtruth Behind Popular Claims Know Raw Milk Benefits And Risks

November 27, 2026


दूध को तमाम अध्ययनों में संपू्र्ण आहार बताया गया है। इसमें शरीर के लिए जरूरी कैल्शियम के साथ कई अन्य प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी उम्र के लोगों को रोजाना की डाइट में दूध को जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों कच्चे दूध यानी रॉ मिल्क का खूब प्रचार हो रहा है। कोई इसे सेहत का खजाना बता रहा है, तो कोई दावा कर रहा है कि दूध को उबालने या गर्म करने से उसके सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। कुछ इन्फ्लुएंसर तो यहां तक कहते हैं कि कच्चा दूध पीने से एलर्जी, अस्थमा और पेट की समस्याओं से राहत मिल सकती है। इन दावों को सुनकर लोग सामान्य दूध छोड़कर कच्चे दूध की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन क्या वाकई कच्चा दूध इतना फायदेमंद है? क्या इसे बिना गर्म किए पीने से शरीर को ज्यादा प्रोटीन, कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं?

आइए जानते हैं कि जब विशेषज्ञों की टीम ने इन दावों की सच्चाई जानने की कोशिश की तो क्या सामने आया?

Is Raw Milk Really Healthier knowTruth Behind Popular Claims know Raw Milk Benefits and Risks

कच्चा दूध क्या सच में है फायदेमंद?
– फोटो : Freepik.com

कच्चे दूध के फायदेमंद होने का दावा कितना सही?

सोशल मीडिया पर कई ऐसे इन्फ्लुएंसर्स के वीडियो मिल जाएंगे जिनमें दावा किया जा रहा है कि कच्चा दूध पीना सेहत को ज्यादा लाभ दे सकता है। 

  • कच्चा दूध यानी ऐसा दूध जिसे किसी भी तरह से गर्म करके सुरक्षित बनाने की प्रक्रिया से न गुजारा गया हो। 
  • वहीं पाश्चुरीकरण दूध को सुरक्षित बनाने का एक वैज्ञानिक तरीका है। इसमें दूध को एक निश्चित तापमान पर गर्म किया जाता है, ताकि उसमें मौजूद बीमारी फैलाने वाले खतरनाक बैक्टीरिया खत्म हो जाएं।
  • ऑस्ट्रेलिया में कच्चे दूध को इंसानों के पीने के लिए बेचना गैरकानूनी है। इसकी मुख्य वजह इससे होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरे हैं।

हालांकि जब वैज्ञानिकों ने इस दावे की सच्चाई जानने के लिए अध्ययन किया तो कहानी बिल्कुल उल्टी मिला। शोधकर्ताओं ने बताया कि कच्चा दूध पीने से कोई अतिरिक्त फायदा नहीं मिलता है बल्कि इसके सेवन से सेहत को नुकसान होने का खतरा जरूर बढ़ जाता है।

इस खतरे को जानिए

दरअसल, कच्चे दूध में कई तरह के ऐसे बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो इंसानों को गंभीर रूप से बीमार कर सकते हैं। इनमें दो प्रमुख बैक्टीरिया हैं।

  • लिस्टेरिया ऐसा बैक्टीरिया है, जो शरीर में संक्रमण पैदा कर सकता है। गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए यह खासतौर पर खतरनाक हो सकता है।
  • साल्मोनेला बैक्टीरिया पेट और आंतों में संक्रमण पैदा कर सकता है। इससे उल्टी, दस्त, बुखार और गंभीर बीमारी हो सकती है।
Is Raw Milk Really Healthier knowTruth Behind Popular Claims know Raw Milk Benefits and Risks

कच्चा दूध पीने से क्या होता है?
– फोटो : Adobe stock

क्या कच्चे दूध में सामान्य दूध से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं?

कच्चे दूध के समर्थन में सबसे बड़ा दावा यह किया जाता है कि दूध को गर्म करने यानी पाश्चुरीकरण से उसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसी वजह से लोग मानते हैं कि कच्चा दूध ज्यादा पौष्टिक होता है। लेकिन वैज्ञानिक प्रमाण इस दावे का समर्थन नहीं करते।

  • रिसर्च के मुताबिक, दूध को पाश्चुरीकृत करने से उसमें मौजूद प्रोटीन की गुणवत्ता पर कोई खास असर नहीं पड़ता। इसी तरह कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स यानी खनिज तत्वों की मात्रा भी प्रभावित नहीं होती।

हां, गर्म करने की वजह से कुछ ऐसे विटामिन की मात्रा में मामूली कमी आ सकती है, जो ज्यादा तापमान के प्रति संवेदनशील होते हैं। इन्हें हीट-सेंसिटिव विटामिन कहा जाता है। लेकिन इन विटामिन की थोड़ी-सी कमी से दूध की कुल पोषण गुणवत्ता पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ता।

इसका मतलब है कि कच्चा दूध पीने से आपको सामान्य पाश्चुरीकृत दूध के मुकाबले कोई खास अतिरिक्त पोषण नहीं मिलता।

Is Raw Milk Really Healthier knowTruth Behind Popular Claims know Raw Milk Benefits and Risks

कच्चा दूध पीने से एलर्जी
– फोटो : Freepik.com

कच्चा दूध पीने से एलर्जी और अस्थमा का खतरा कम होता है?

कच्चे दूध को लेकर एक और दावा किया जाता है कि इसे पीने से बच्चों में गाय के दूध से होने वाली एलर्जी और अस्थमा जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। इस दावे को भी वैज्ञानिकों ने निराधार बताया है। 

  • दरअसल, गाय के दूध में कुछ खास तरह के प्रोटीन होते हैं। कुछ बच्चों का शरीर इन प्रोटीन को बाहरी और नुकसानदायक चीज समझ लेता है। इसके बाद शरीर का इम्यून सिस्टम  इनके खिलाफ प्रतिक्रिया देने लगता है जिससे एलर्जी हो सकती है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कच्चे दूध को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन इसको लेकर उपलब्ध ज्यादातर वैज्ञानिक प्रमाण इन दावों की पुष्टि नहीं करते।इसके उलट, कच्चे दूध में लिस्टेरिया और साल्मोनेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं, जो गंभीर संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इसलिए दूध के गर्म करने पीना ही इसका सुरक्षित तरीका है। 

————–

स्रोत:

Does drinking raw milk actually deliver extra health benefits? Here’s the science

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X