शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

स्वच्छता और जल संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य :इंद्रजीत – The Future Will Remain Secure Only Through Cleanliness And Water Conservation: Indrajit

November 6, 2026


नारनौल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुलताजपुर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यापक सुभाष चंद ने की। खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण का महत्व समझाते हुए कहा कि दीपावली पर घरों की सफाई से निकलने वाले कचरे का उचित निपटान करें। इसे पेयजल स्रोतों, कुओं और नालियों में न डालें। उन्होंने नलों पर टूंटी लगाने और लीकेज रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और जल संरक्षण में जनसहयोग बेहद जरूरी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X