रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरदोई:ससुराल आए युवक का बेड़ीजोर पुल की रेलिंग पर फंदे से लटकता मिला शव – Hardoi: Body Of A Man Visiting His In-laws’ Home Found Hanging From The Railing Of Bedijor Bridge
हरदोई

हरदोई:ससुराल आए युवक का बेड़ीजोर पुल की रेलिंग पर फंदे से लटकता मिला शव – Hardoi: Body Of A Man Visiting His In-laws’ Home Found Hanging From The Railing Of Bedijor Bridge

November 15, 2026


Hardoi: Body of a man visiting his in-laws' home found hanging from the railing of Bedijor Bridge

युवक की फाइल फोटो

विस्तार

अरवल थाना क्षेत्र के बेड़ीजोर स्थित ससुराल आए युवक का शव रामगंगा नदी के पुल की रेलिंग से फंदे पर लटकता मिला। शनिवार आधीरात को मृतक के ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े। शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र के चौरसिया निवासी ब्रजेंद्र उर्फ रवि (30) खेती करते थे।

उनकी ससुराल अरवल थाना क्षेत्र के बेड़ीजोर गांव में है। ससुर परशुराम ने बताया कि रवि शराब पीने के आदी थे। इस वजह से उनकी बेटी (रवि की पत्नी) लाली पिछले पांच माह से मायके में ही रह रही थी। पांच दिन पहले रवि बेड़ीजोर आए थे। शनिवार रात वह वापस घर जाने के लिए पैदल ही निकले थे। ससुरालीजनों ने उनका टीकाकर 500 सौ रुपये देकर रवाना किया था।

गांव के पास ही रामगंगा पर बने पुल की रेलिंग से उनका शव फंदे पर लटकता देख शनिवार रात लगभग 12 बजे ग्रामीणों ने परशुराम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परशुराम ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X