रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हाथरस

Hathras News:मानवेंद्र के हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस, आज हो सकता है खुलासा – Police Have Tracked Down Those Accused Of Murdering Manvendra

November 15, 2026


चंदपा क्षेत्र के गांव जिंद पट्टी बिसाना में मानवेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई है। पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस रविवार को हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।

11 नवंबर की रात मानवेंद्र की घर के पास दो गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में उसका दोस्त समीर घायल हुआ था, जबकि फुफेरा भाई बाल-बाल बच गया था। पुलिस ने मृतक के मौसा गीतेंद्र, खगेंद्र के बेटे कृष्णा व गोपाल तथा प्रवेश के बेटे कौशल व सुमित के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी।

वारदात के बाद आरोपियों के मोबाइल बंद हो जाने से सर्विलांस टीम को सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनके भागने का रास्ता ट्रैक किया। इसी आधार पर पुलिस मध्यप्रदेश तक पहुंची और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X