रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरिद्वार में भाजपा का चुनावी फोकस:पांच विधानसभाओं के 882 बूथ प्रमुख पहली बार सीधे केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े – Bjp Focuses On Haridwar Elections 882 Booth In-charges From Five Assembly Constituencies Join Key Meeting
हरिद्वार

हरिद्वार में भाजपा का चुनावी फोकस:पांच विधानसभाओं के 882 बूथ प्रमुख पहली बार सीधे केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े – Bjp Focuses On Haridwar Elections 882 Booth In-charges From Five Assembly Constituencies Join Key Meeting

November 23, 2026


भाजपा प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को धार देने का आह्वान किया। इस कार्यसमिति में संगठनात्मक जिला हरिद्वार को लेकर विशेष फोकस रहा। इसमें पांच विधानसभाओं के कुल 882 बूथ प्रमुखों को सीधे केंद्रीय नेतृत्व से जुड़ने का मौका मिला। पूरी कार्यसमिति के दौरान पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने बूथ प्रमुखों में जोश भरने का कार्य किया।

उन्हें आगामी योजनाओं और अभियान को गति देने के लिए प्रेरित किया गया। वक्तओं ने अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी मजबूती के साथ अपने बूथ पर कमल खिलाने के संकल्प के साथ जुटना होगा।

कार्यसमिति में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर कमल खिलाने के संकल्प के साथ जुटना होगा। प्रदेश प्रभारी अरविंद मेनन ने कार्यकर्ताओं को 51 फीसदी वोट का लक्ष्य हासिल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने को कहा। उन्होंने समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को संपर्क, संवाद, सहभाग और सेवा के मूल मंत्र को अपनाना होगा। उन्हें जनता के बीच सक्रियता बढ़ाकर पार्टी के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X