रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरिद्वार: राधा की उखड़ रही सांस, पर्यटकों की टूट रही आस, राजाजी के चीला में शुरू नहीं हो पाई हाथी सफारी – Elephant Safari Delayed At Rajaji Tiger Reserve Chilla Range As Elephant Radha Falls Ill Haridwar Uttarakhand
हरिद्वार

हरिद्वार: राधा की उखड़ रही सांस, पर्यटकों की टूट रही आस, राजाजी के चीला में शुरू नहीं हो पाई हाथी सफारी – Elephant Safari Delayed At Rajaji Tiger Reserve Chilla Range As Elephant Radha Falls Ill Haridwar Uttarakhand

November 24, 2026


हाथी सफारी के लिए चीला रेंज मुख्यालय पहुंच रहे पर्यटकों की आस राधा (हथिनी) की सांस उखड़ने से टूट रही है। इस कारण दस दिन से हाथी सफारी शुरू नहीं हो सकी है। वृद्धावस्था में आई हथिनी की पशुचिकित्सक उपचार कर रहे हैं।

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज वन्य जीवों के दीदार के लिए प्रसिद्ध है। इससे यहां देश-विदेश से जंगल सफारी के लिए सैलानी पहुंचते हैं। रेंज के गेट से 15 नवंबर से जंगल सफारी शुरू कर दी गई थी। पिछले साल की तरह सैलानियों की ओर से हाथी सफारी की उम्मीद की गई थी, लेकिन, दस दिन से जंगल सफारी तो चल रही है, लेकिन, हाथी सफारी शुरू नहीं हो पाई है।

दरअसल, चीला के हाथी बाड़े में रहने वाली दो हथिनी की ओर से पर्यटकों को हाथी की सवारी कराई जाती थी। पालतू राधा और रंंगीली हथिनी की ओर से तीन किलोमीटर की सफारी कराई जाती है। इसमें एक व्यक्ति से हाथी सफारी के लिए एक हजार रुपये, विदेशी नागरिक से तीन हजार और पूरे हाथी के लिए कम से कम तीन हजार रुपये लिए जाते हैं। एक हाथी पर तीन से चार लोगों को एक बार में बैठाकर सफारी कराई जाती है।

राधा की उम्र 40 वर्ष हो गई

मगर, राधा की उम्र 40 वर्ष हो गई है, जो वृद्धावस्था की होती है, क्योंकि, हाथी की औसतन आयु 50 से 70 के बीच होती है, इसलिए, वृद्धावस्था में पहुंच गई राधा की चलते वक्त सांस फूल रही हैं। इस वजह से उसे हाथी सफारी के लिए प्रयोग में नहीं लाया जा रहा है।

दूसरे हाथियों के ऊपर रखे गए खटोले की स्थिति भी खराब है, जो हाथी सफारी के लिए साथ नहीं दे रहा है। उसे सुरक्षा कारणों से हाथियों के ऊपर रखकर सफारी करने से परहेज किया जा रहा है। इससे रंगीली से भी हाथी की सफारी नहीं कराई जा रही है। एक हथिनी से हाथी सफारी कराना भी मुफीद नहीं माना जा रहा है। हाथी सफारी शुरू नहीं होने से पर्यटक मायूस होकर चीला रेंज से लौट रहे हैं। संवाद

ये भी पढे़ं…उत्तराखंड:  उधारी के पैसों से चल रहे प्रदेश के सौ से अधिक सरकारी अस्पताल, करोड़ों का बजट है अटका

मादा हाथी की सांस फूलने की समस्या का पशु चिकित्सकों की ओर से उपचार किया जा रहा है। उपचार होने के बाद हाथी सफारी शुरू की जाएगी। – डाॅ. कोको रोसे, डायरेक्टर, राजाजी टाइगर रिजर्व

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X