हरियाणा के 60 साल का जश्न आज:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत, कुरुक्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित – President Droupadi Murmu Visit To Kurukshetra

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
October 31, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
हरियाणा के गठन के 60 साल पूरे होने का जश्न रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मनाया जाएगा। राज्यस्तरीय हीरक जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। अपने दौरे के दौरान वह तीन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना से उनके दौरे की शुरुआत होगी।
इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हरियाणा के छह दशक के सफर और विकास की झलक देखेंगी। यहां आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में भी शामिल होंगी। दौरे के अंतिम चरण में गुरुकुल कुरुक्षेत्र में महान स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर धर्मनगरी में व्यापक तैयारियां की गई हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में करीब 50 कलाकार बीन, तुंबा और नगाड़े की धुनों से उनका अभिनंदन करेंगे। विश्वविद्यालय में हरियाणा के 60 साल के इतिहास, विकास और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें वर्ष 2047 तक विकसित हरियाणा बनाने की परिकल्पना को भी दर्शाया जाएगा। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आचार्य मल्लखंभ पर करतब दिखाएंगे। वहीं, देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में परिसर से लेकर गर्भगृह तक सजावट की गई है।
जिला नो फ्लाइंग जोन
सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 31 अक्तूबर और एक नवंबर को पूरे कुरुक्षेत्र जिले को ड्रोन उड़ाने के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
November 13, 2026
शाहाबाद। शाहाबाद चीनी मिल का पेराई सत्र 2026-27 आगामी 24 नवंबर से शुरू होगा। इसे लेकर मिल प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी संबंध में वीरवार को मिल के प्रबंध निदेशक डॉ. इंद्रजीत ने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक की। इसमें किसानों को मिल की ओर से दी जा रही सुविधाओं, […]
November 13, 2026
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में उठान के इंतजार में धान। संवाद कुरुक्षेत्र। जिले में इस बार धान की खरीद पिछले सीजन के मुकाबले पिछड़ गई है। अब तक जिले की अनाज मंडियों में 8 लाख 99 हजार 492 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद हुई है, जबकि पिछले सीजन में इसी अवधि तक 10 लाख […]
November 13, 2026
पानीपत। सरकारी कार्यालयों में ड्यूटी के समय कार्यालय से नदारद रहने और निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अपना लिया है। सरकारी कार्यालय में सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद ही छुट्टी मान्य होगी। वहीं बिना स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई की […]
