हाईकोर्ट :वकील को भेजा धमकी भरा लीगल नोटिस, याची के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी – Threatening Legal Notice Sent To Lawyer; Non-bailable Warrant Issued Against The Petitioner.

कोर्ट का आदेश।
।
October 28, 2026

कोर्ट का आदेश।
।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विरोधी पक्ष के अधिवक्ता को लिखित बहस वापस लेने के लिए धमकी भरा लीगल नोटिस भेजने के आरोप में याची के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने उसे 28 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे पेश करने का आदेश दिया है।
यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की एकल पीठ ने कमेटी ऑफ मैनेजमेंट, कत्यावली धर्मशाला सोसायटी एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। कोर्ट ने आगरा के पुलिस कमिश्नर को आदेश दिया कि वे याची श्री निवास की अदालत में उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही रजिस्ट्रार जनरल को भी निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का आदेश दिया है। संवाद
विरोधी पक्ष के अधिवक्ता को भेजा था नोटिस
प्रतिवादियों के अधिवक्ता अकलंक कुमार जैन ने याची श्रीनिवास की ओर से भेजा गया लीगल नोटिस कोर्ट में पेश किया। पत्र में अधिवक्ता की ओर से दाखिल की गई लिखित बहस धमकी भरे अंदाज में वापस लेने के लिए कहा गया था। कोर्ट ने पत्र को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया। याचियों की ओर से पहले पैरवी कर रहे अधिवक्ता जेपी सिंह ने कोर्ट को बताया कि याची के आचरण को देखते हुए उन्होंने अपना वकालतनामा वापस ले लिया है। याचियों के दूसरे अधिवक्ता सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं थे। कोर्ट ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव को आदेश दिया कि वह याचियों के अधिवक्ता की उपस्थिति सुनिश्चित करें।
November 13, 2026
भाईलाल। फाइल फोटो – फोटो : संवाद। विस्तार थाना क्षेत्र के दुबरा जगदीशपुर गांव में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर चालक का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर […]
November 13, 2026
नैनी। रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को अभिवादन स्वीकार करते पूर्व विधायक उदयभान करवरिय रामपुर स्थित मैदान पर बृहस्पतिवार को सही दिशा-सही वक्त कार्यक्रम में प्रयागराज व उसके आसपास के जिलों से भारी भीड़ रही। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने जातीय आरक्षण, यूजीसी पर खुलकर बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बगैर सुशासन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने प्रदेश […]
November 13, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलते मेजा के भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला। संवाद भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मेजा और हंडिया को जोड़ने के लिए परानीपुर में पक्के पुल की मांग की। उन्होंने कहा कि अब तक मेजा-हंडिया के लोग पॉन्टून पुल के […]
