शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हाथी दांत प्रकरण:रेंजर जोशी को लालढांग का अतिरिक्त प्रभार, जोशी के निलंबन के बाद डीएफओ ने जारी किए आदेश – Elephant Tusk Case Ranger Joshi Given Additional Charge Of Laldhang; Dfo Issues Orders
कोटद्वार

हाथी दांत प्रकरण:रेंजर जोशी को लालढांग का अतिरिक्त प्रभार, जोशी के निलंबन के बाद डीएफओ ने जारी किए आदेश – Elephant Tusk Case Ranger Joshi Given Additional Charge Of Laldhang; Dfo Issues Orders

November 13, 2026


Elephant Tusk Case Ranger Joshi Given Additional Charge of Laldhang; DFO Issues Orders

आदेश जारी
– फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

लालढांग रेंज के स्टोर से हाथी दांत गायब होने के मामले में रेंज अधिकारी अनुराग जोशी के निलंबन के बाद वन विभाग ने वहां की जिम्मेदारी कोटद्वार के रेंजर विपिन चंद्र जोशी को सौंप दी है। लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ तरुण एस. ने उन्हें लालढांग रेंज का अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

वहीं, तत्कालीन मालखाना प्रभारी डिप्टी रेंजर भगवत प्रसाद भदूला के निलंबन आदेश का भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन की डीएफओ को अभी इंतजार है। दूसरी ओर, हाथी दांत चोरी के मामले में फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस के हाथ अब तक कोई बरामदगी नहीं लग पाई है। लालढांग रेंज के स्टोर से 35.045 किलोग्राम वजन के पांच हाथी दांत गायब होने के मामले में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख (पीसीसीएफ/हॉफ) कपिल लाल ने रेंज अधिकारी अनुराग जोशी और तत्कालीन मालखाना प्रभारी डिप्टी रेंजर भगवत प्रसाद भदूला को निलंबित कर दिया था। आदेश मिलने के बाद लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ तरुण एस. ने लालढांग रेंज का अतिरिक्त कार्यभार कोटद्वार के रेंजर विपिन चंद्र जोशी को सौंप दिया।

इधर, तत्कालीन मालखाना प्रभारी भगवत प्रसाद भदूला वर्तमान में भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन में प्रभारी रेंज अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वहां की डीएफओ स्पर्श काला को अभी तक उनका निलंबन आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में उन्हें आदेश मिलने का इंतजार है।

कोटद्वार: ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटी की मौत, पिता-पुत्र घायल, भैयादूज पर ससुराल से लौट रहा था परिवार

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X