Almora News:नगर की पार्किंग और सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण – Inspected The City’s Parking And Sanitation Arrangements
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सफाई, पार्किंग और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने टैक्सी स्टैंड तिराहे से खोल्टा जाने वाले सीढ़ी मार्ग पर पानी की पाइपलाइन का रिसाव ठीक कराने, सफाई करने और झाड़ियों का कटान कराने को कहा। टैक्सी स्टैंड के पास पार्किंग के नीचे खुले हिस्से को सुरक्षित बंद करने और खाली जगह के उपयोग की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पशु अधिकार कार्यकर्ता कामिनी कश्यप के डॉग शेल्टर का निरीक्षण कर आसपास सफाई और झाड़ियों के कटान के निर्देश दिए। शिखर तिराहे की नगर पालिका पार्किंग में अव्यवस्थित खड़े वाहन और गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। नगर आयुक्त को पार्किंग संचालक को नोटिस देने और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम संजय कुमार, पार्षद अमित साह, अभिषेक जोशी और कृष्ण बहादुर मौजूद रहे।
