रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हापुड़:पुरबिया एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस – Unidentified Woman Dies After Being Struck By Purbiya Express Police Working To Identify Body In Hapur
हापुड़

हापुड़:पुरबिया एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस – Unidentified Woman Dies After Being Struck By Purbiya Express Police Working To Identify Body In Hapur

November 27, 2026


Unidentified woman dies after being struck by Purbiya Express police working to identify body in Hapur

ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

विस्तार

हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव ब्रहमगढ़ी रेलवे फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15279 से हुआ। ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी गई। दुर्घटना में महिला का शव क्षत-विक्षत हो जाने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के लोगों से भी महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के पास घास और ईख काटने के उपकरण मिले हैं। इससे संभावना जताई जा रही है कि महिला आसपास के किसी गांव की रहने वाली हो सकती है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि मृतका की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X