शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:ऊना में नवंबर का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानिए प्रदेश में छह दिन कैसा रहेगा माैसम – Himachal Weather: Una Records Its Hottest November Day To Date; Know Forecast For The Next Six Days
शिमला

हिमाचल:ऊना में नवंबर का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानिए प्रदेश में छह दिन कैसा रहेगा माैसम – Himachal Weather: Una Records Its Hottest November Day To Date; Know Forecast For The Next Six Days

November 4, 2026


Himachal weather: Una records its hottest November day to date; know forecast for the next six days

ऊना में नवंबर का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड।
नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के बीच नवंबर में भी गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। अल नीनो के प्रभाव के बीच प्रदेश के मैदानी जिला ऊना में मंगलवार को अब तक का सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी शिमला सहित कांगड़ा और सुंदरनगर में भी अधिकतम तापमान पुराने रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। ऊना में इससे पहले नवंबर 2024 में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, वर्ष 2000 में नवंबर के दौरान अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री रहा था। मंगलवार को पारा इन दोनों रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 34.2 डिग्री तक पहुंच गया। इससे मैदानी क्षेत्रों में नवंबर के दौरान भी गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X