शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:करवाचौथ की रात चांद के साथ यादों में नजर आईं सिम्मी, मुकेश अग्निहोत्री ने Ai वीडियो से फिर जीया वो पल – Himachal Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri Karwa Chauth Tribute To Wife Simmi
शिमला

हिमाचल:करवाचौथ की रात चांद के साथ यादों में नजर आईं सिम्मी, मुकेश अग्निहोत्री ने Ai वीडियो से फिर जीया वो पल – Himachal Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri Karwa Chauth Tribute To Wife Simmi

October 30, 2026


करवाचौथ की रात जब आसमान में चांद निकलता है, तो कई घरों में साथ और प्रेम की परंपराएं दोहराई जाती हैं। इसी दिन मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी दिवंगत पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की याद को एआई वीडियो के जरिए साझा किया। 17 सेकेंड के इस वीडियो में छलनी से पति को निहारती सिम्मी की छवि दिखाई दी, जिसके साथ उन्होंने एक भावुक संदेश भी लिखा।

Himachal Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri Karwa Chauth Tribute To Wife Simmi

एआई से तैयार की गई वीडियो में से लिए गए फोटो।
– फोटो : एआई।

विस्तार

करवाचौथ की रात… आसमान में चांद, हाथों में छलनी और उसके पार जीवनसाथी का चेहरा। यह दृश्य उन घरों में प्रेम और साथ की परंपरा को दोहराता है, जहां पति-पत्नी इस त्योहार को साथ मनाते हैं। लेकिन कुछ यादें ऐसी होती हैं, जिनमें साथ बिताए पल तो मौजूद रहते हैं, मगर उन्हें जीने वाला इंसान सामने नहीं होता। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की करवाचौथ पर साझा की गई पोस्ट कुछ ऐसी ही भावनाओं को सामने लाती है।

इस करवाचौथ पर मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी दिवंगत पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को एक अलग अंदाज में याद किया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार 17 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में सिम्मी अग्निहोत्री पारंपरिक करवाचौथ की रस्म निभाती दिखाई देती हैं। उनके हाथ में छलनी है और वह उसके पार अपने पति को निहार रही हैं।

यह कोई लंबा संदेश या बड़ी तस्वीरों का संग्रह नहीं था। महज 17 सेकेंड की इस झलक में करवाचौथ से जुड़ी एक परिचित परंपरा को यादों के सहारे फिर से सामने लाने की कोशिश दिखाई दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X