शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देहरादून

Dehradun News:यमुनोत्री के डांडा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक सड़क और सेतु को वित्तीय स्वीकृति – Financial Approval For Road And Bridge From Danda Village Chhani

October 30, 2026


उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री में डांडा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक दो किमी. सड़क को बनाने के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसको लेकर घोषणा की थी।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह मोटर मार्ग ठकराल व बनाल दो पट्टियों के लगभग 30-35 गांवों को जोड़ने का कार्य करती है। चौहान ने कहा कि रामावि टटाऊ (बड़कोट) में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को मोटर मार्ग न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं आसपास के ग्रामीणों को काफी दिक्कतें होती हैं। इससे छात्रों को 20-25 किलोमीटर घूमकर आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X