शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:दीपावली की रात शिमला में आग का तांडव, 17 जगह भड़की आग, सात लाख का नुकसान; तीन करोड़ की संपत्ति बचाई – Shimla Diwali Night 17 Fire Incidents 7 Lakh Loss 3 Crore Property Saved
शिमला

हिमाचल:दीपावली की रात शिमला में आग का तांडव, 17 जगह भड़की आग, सात लाख का नुकसान; तीन करोड़ की संपत्ति बचाई – Shimla Diwali Night 17 Fire Incidents 7 Lakh Loss 3 Crore Property Saved

November 9, 2026


Shimla Diwali Night 17 Fire Incidents 7 Lakh Loss 3 Crore Property Saved

दीपावली की रात शिमला में आग का तांडव!
नेटवर्क

विस्तार

दीपावली की रात जहां पूरा शहर रोशनी और आतिशबाजी में डूबा हुआ था, वहीं शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। अग्निशमन विभाग के अनुसार, रात के दौरान अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की कुल 17 घटनाएं दर्ज की गईं। इन घटनाओं में करीब 7 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा, जबकि अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से लगभग 3 करोड़ रुपये की संपत्ति जलने से बचा ली गई। सबसे संवेदनशील घटना मैहली के साईं फ्लैट में सामने आई, जहां सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एलआर शर्मा के कार्यालय में आग लग गई। कार्यालय में 11 से 12 गैस सिलिंडर मौजूद होने के कारण आग के और गंभीर रूप लेने का खतरा था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X