शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:भाई-भाई के विवाद में खूनी खेल, छोटे ने ईंट से कुचलकर की बड़े भाई की हत्या, शव खाली प्लाट में फेंका – Younger Brother Crushes Elder Brother To Death With A Brick, Dumps The Body In A Vacant Plot.
कानपुर

कानपुर:भाई-भाई के विवाद में खूनी खेल, छोटे ने ईंट से कुचलकर की बड़े भाई की हत्या, शव खाली प्लाट में फेंका – Younger Brother Crushes Elder Brother To Death With A Brick, Dumps The Body In A Vacant Plot.

November 9, 2026


younger brother crushes elder brother to death with a brick, dumps the body in a vacant plot.

मौके पर मौजूद पुलिस

हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी और शव को पड़ोस के खाली प्लाट में फेंककर फरार हो गया। मृतक की पहचान आनंद सिंह उर्फ रगडू (40) के रूप में हुई है। वह संजय गांधी नगर में रहता था। जबकि आरोपी छोटा भाई प्रियम सिंह (37) अपनी पत्नी रानी और 15 वर्षीय बेटी शीतल के साथ रहता है।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात नशे की हालत में दोनों भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई को ईंट से कुचलकर मार डाला। हत्या के बाद शव को सचिन कुमार पाल के खाली प्लाट में फेंक दिया गया।

मोहल्ले वालों के अनुसार, झगड़े के दौरान प्रियम, उसकी पत्नी रानी और बेटी शीतल तीनों आनंद को घसीट-घसीट कर मार रहे थे। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी बंद कर दिया गया था।

सुबह पड़ोसियों ने खाली प्लाट में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची हनुमंत विहार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पत्नी रानी और बेटी शीतल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं छोटा भाई प्रियम सिंह फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X