हिमाचल:नोग वैली में दो काले भालू पिंजरे में कैद, हमले की घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस – Two Black Bears Captured In Nog Valley

रामपुर बुशहर की नोग वैली के डंसा बीट में दो काले भालू पकड़े गए।
नेटवर्क
November 9, 2026

रामपुर बुशहर की नोग वैली के डंसा बीट में दो काले भालू पकड़े गए।
नेटवर्क
नोग वैली में पिछले कुछ दिनों से काले भालुओं की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रखी थी। गांव के आसपास भालुओं के घूमने और लोगों पर हमले की घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था। अब वन विभाग ने डंसा बीट के अंतर्गत दो काले भालुओं को पिंजरे में कैद करने में सफलता हासिल की है। दोनों भालुओं के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
बीते सप्ताह नोग वैली के बेसड़ी और धार गांव में भालुओं ने एक महिला और एक पुरुष पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इन घटनाओं के बाद लोगों में डर बढ़ गया था। ग्रामीणों के लिए घरों से बाहर निकलना और खेतों में रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो रहा था। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरे लगाकर भालुओं को पकड़ने की मांग उठाई थी।
ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने शुरू की निगरानी
ग्रामीणों की मांग को देखते हुए वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। विभाग की ओर से गठित टीम ने गांव के आसपास गश्त शुरू की। इसके साथ ही कैमरों की निगरानी में पिंजरे स्थापित कर भालुओं को पकड़ने के लिए योजना तैयार की गई।
रविवार और सोमवार को पिंजरे में कैद हुए भालू
वन विभाग की रणनीति के तहत बीते रविवार को धार गांव के समीप एक काले भालू को पिंजरे में कैद करने में सफलता मिली। इसके बाद सोमवार सुबह एक दूसरी मादा भालू भी पिंजरे में कैद हो गई। इस तरह विभाग ने दो भालुओं को पकड़ लिया।
लगातार निगरानी और सुनियोजित प्रयासों के चलते मिली इस सफलता से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में वन विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।
November 13, 2026
पूर्व मंत्री सिंघी राम नेटवर्क विस्तार हिमाचल प्रदेश की राजनीति में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री सिंघी राम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को पत्र भेजकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की जानकारी दी है। […]
November 13, 2026
लवी मेले में लगी किन्नौरी मार्केट में सूखे मेवे की खरीदारी करते लोग। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस बार सूखे मेवों और स्थानीय उत्पादों की कीमतों में भारी उछाल आया है। मेले की किन्नौरी मार्केट में चिलगोजा 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। इससे आम ग्राहकों […]
November 13, 2026
फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब करवाएगा टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार संवाद न्यूज एजेंसी नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा के मैदान में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में एक जनवरी 2027 से भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में इस बार […]
