मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने को लेकर चर्चा में आए कुल्लू सदर के कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कांग्रेस छोड़ने की खबरों का खंडन किया है। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा कर स्थिति स्पष्ट की। विधायक ने कहा कि खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि अगर उन्हें मंत्री पद नहीं मिला तो वह कांग्रेस छोड़ देंगे, लेकिन वह इस बात का खंडन करते हैं।
सुंदर सिंह ठाकुर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘खबरें कि अगर मंत्री पद न मिला तो कांग्रेस छोड़ दूंगा, का मैं खंडन करता हूं। आत्मसम्मान/भविष्य की रणनीति 11 दिसंबर बाद कार्यकर्ता तय करेंगे।’ पोस्ट के अंत में उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी साझा किया है।