शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kangra News:वरिष्ठ साहित्यकार ओम प्रकाश प्रभाकर का निधन – Senior Litterateur Om Prakash Prabhakar Passes Away
कांगड़ा

Kangra News:वरिष्ठ साहित्यकार ओम प्रकाश प्रभाकर का निधन – Senior Litterateur Om Prakash Prabhakar Passes Away

November 12, 2026


Senior litterateur Om Prakash Prabhakar passes away

फाइल फोटो ओम प्रकाश प्रभाकर

लंबागांव (कांगड़ा)। वरिष्ठ कवि, लेखक एवं साहित्यकार ओम प्रकाश प्रभाकर का बुधवार शाम निधन हो गया। तलवाड़ पंचायत निवासी प्रभाकर 82 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ओम प्रकाश प्रभाकर ने अपना जीवन साहित्य सृजन और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित किया। वह जीवनभर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़े रहे। साहित्य के क्षेत्र में अपने योगदान से उन्होंने क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई। उनका अंतिम संस्कार वीरवार को कुंजेश्वर महादेव श्मशानघाट में किया जाएगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X