रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:सोलन में 10 हजार रुपये में मिलेगा कीड़ा जड़ी मशरूम का कल्चर, बाजार में एक लाख रुपये किलो तक कीमत – Solan Dmr Cordyceps Mushroom Culture Price 10000 Rupees
सोलन

हिमाचल:सोलन में 10 हजार रुपये में मिलेगा कीड़ा जड़ी मशरूम का कल्चर, बाजार में एक लाख रुपये किलो तक कीमत – Solan Dmr Cordyceps Mushroom Culture Price 10000 Rupees

November 26, 2026


solan dmr cordyceps mushroom culture price 10000 rupees

मशरूम कल्चर की देखरेख करते।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मशरूम की खेती और स्वरोजगार से जुड़ने की तैयारी कर रहे किसानों और उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है। सोलन स्थित खुंब निदेशालय (डीएमआर) में अब कीड़ा जड़ी मशरूम का कल्चर 10 हजार रुपये में उपलब्ध होगा। बाजार में इस मशरूम की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है। संस्थान की ओर से कल्चर का शुल्क निर्धारित किए जाने से इच्छुक उत्पादकों को इसकी खेती शुरू करने के लिए वैज्ञानिक रूप से तैयार सामग्री मिल सकेगी। पहले कीड़ा जड़ी मशरूम के कल्चर की कीमत करीब छह से सात हजार रुपये थी। अब इसका शुल्क 10 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, औषधीय और अन्य खाने वाली मशरूम के कल्चर के लिए दो हजार रुपये देने होंगे।

निदेशालय के कल्चर बैंक में 4,464 कल्चर सुरक्षित

खुंब निदेशालय के कल्चर बैंक में औषधीय मशरूम, ढिंगरी और बटन मशरूम समेत विभिन्न प्रजातियों के कुल 4,464 कल्चर सुरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा 2,642 जंगली मशरूम प्रजातियों के संरक्षण और शोध पर भी काम किया जा रहा है। संस्थान के अनुसार, इन कल्चर को वैज्ञानिक मानकों के तहत सुरक्षित रखा जाता है। किसानों और उद्यमियों को उपलब्धता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कल्चर दिए जाते हैं। इससे नए उद्यमियों को मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में काम शुरू करने का अवसर मिलेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X