शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल प्रदेश:चंबा रुमाल की महान शिल्पी सराज बेगम का निधन, 86 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा – Saraj Begum Chamba Rumal Embroidery Artist Passes Away At 86 Himachal Pradesh
चंबा

हिमाचल प्रदेश:चंबा रुमाल की महान शिल्पी सराज बेगम का निधन, 86 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा – Saraj Begum Chamba Rumal Embroidery Artist Passes Away At 86 Himachal Pradesh

November 14, 2026


Saraj Begum Chamba Rumal Embroidery Artist Passes Away at 86 Himachal Pradesh

86 साल की उम्र में सराज बेगम का निधन
नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक हस्तशिल्प को अपनी कला से नई पहचान दिलाने वाली प्रख्यात शिल्पी सराज बेगम का निधन हो गया है। 86 वर्ष की आयु में उनके दुनिया से विदा होने के साथ ही चंबा की प्रसिद्ध कशीदाकारी परंपरा का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया। शुक्रवार को हरदासपुर स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

पक्काटाला मोहल्ले की निवासी सराज बेगम का पूरा जीवन चंबा रुमाल की बारीक कशीदाकारी को समर्पित रहा। बचपन से ही सुई और धागे के प्रति उनका लगाव था। इसी रुचि और मेहनत ने उन्हें इस पारंपरिक कला की प्रतिष्ठित शिल्पी बना दिया। उन्होंने अपनी दादी और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित महेशी देवी से चंबा रुमाल की पारंपरिक कशीदाकारी का विधिवत प्रशिक्षण हासिल किया था। गुरुजनों से सीखे इस हुनर को उन्होंने केवल अपने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

हजारों महिलाओं और युवतियों को सिखाई कशीदाकारी

सराज बेगम ने उद्योग विभाग और आईटीआई में प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने हजारों महिलाओं और युवतियों को चंबा रुमाल की बारीक कशीदाकारी के गुर सिखाए। उनका मानना था कि पारंपरिक कला केवल हुनर नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान भी है। उन्होंने अपने अनुभव और कौशल के माध्यम से इस विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके हाथों से तैयार चंबा रुमाल हिमाचल की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और कलात्मक समृद्धि के प्रतीक बने। 86 वर्ष की आयु तक कशीदाकारी से उनका जुड़ाव उनके कला के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X