शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:ऊना में 17 नवंबर को 60 टेलीकॉलर पदों के लिए होगा साक्षात्कार – Interviews For 60 Telecaller Positions Will Be Held In Una On November 17

November 14, 2026


ऊना। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 17 नवंबर को टेलीकॉलर के 60 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मोहाली (पंजाब) में सेवाएं देनी होंगी। कंपनी की ओर से 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज नानक फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट, एसएएस नगर, मोहाली में इन पदों को भरा जाना है। भर्ती के लिए 19 से 40 वर्ष आयु के 10वीं, 12वीं या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। फ्रेशर और अनुभवी दोनों श्रेणियों के उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X