रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
2027 में सपा यूपी में 300 से अधिक सीटें जीतेगी :अबू आसिम आजमी – Sp Will Win More Than 300 Seats In Up In 2027: Abu Asim Azmi
आज़मगढ़

2027 में सपा यूपी में 300 से अधिक सीटें जीतेगी :अबू आसिम आजमी – Sp Will Win More Than 300 Seats In Up In 2027: Abu Asim Azmi

November 29, 2026


SP will win more than 300 seats in UP in 2027: Abu Asim Azmi

मीडिया से वार्ता करते सपा नेता अबू आसिम आजमी। स्रोत-वीडियो ग्रैब

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी शनिवार को अपने गृह जनपद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा होगा।

परिसीमन बिल पर उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मनमानी और अहंकार के साथ काम कर रही है। सरकार के पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी मिलकर इस बिल को रोकने की रणनीति तय करेंगे।

दलबदल रोकने के लिए उन्होंने देश में सख्त कानून बनाए जाने की मांग की। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारा जमीनी स्थिति के आधार पर होना चाहिए। सीट उसी पार्टी को मिलनी चाहिए, जिसके पास मजबूत कार्यकर्ता हों।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ ही उप-आरक्षण की व्यवस्था भी मिलनी चाहिए। अखिलेश यादव द्वारा 25 लाख लोगों को रोजगार देने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि यह कोई जुमला नहीं, बल्कि पक्की गारंटी है। इसके लिए सरकार बनने पर फंड की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X