शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
28 KM माइलेज, 6 एयरबैग…ये हैं Tata की 5 सबसे सस्ती और अच्छी कार; कीमत मात्र ₹4,76,990 से शुरू
ऑटो

28 KM माइलेज, 6 एयरबैग…ये हैं Tata की 5 सबसे सस्ती और अच्छी कार; कीमत मात्र ₹4,76,990 से शुरू

November 14, 2026


Last Updated:

अगर आप कम बजट में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. कंपनी की सबसे सस्ती कार सिर्फ ₹4.76 लाख में घर ला सकते हैं. खास बात है कि इन कारों में दमदार सेफ्टी, शानदार माइलेज और मॉडर्न फीचर्स का कॉम्बिनेशन मिलता है. लिस्ट में Tiago से लेकर Punch और Altroz तक शामिल हैं. जानिए इनकी कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी डिटेल.

Tata Tiago: देश की सबसे किफायती कारों में शामिल टाटा टियागो की एक्स-शोरूम कीमत ₹4,76,990 से शुरू होती है. इसके नए फेसलिफ्ट अवतार में शार्प फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलैम्प्स और आकर्षक अलॉय व्हील्स मिलते हैं. केबिन में नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं.

सेफ्टी के लिहाज से टियागो सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ईएसपी और रियर पार्किंग सेंसर्स से लैस है. इसमें 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 85 bhp की पावर और 113 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ट्विन-सिलेंडर सीएनजी विकल्प के साथ ये 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स में उपलब्ध है. ये कार पेट्रोल में करीब 19 kmpl और सीएनजी में 28 km/kg तक का माइलेज देती है.

Tata Aeris: टिगोर की जगह लेने वाली नई कॉम्पैक्ट सेडान टाटा एरिस की एक्स-शोरूम कीमत ₹5,29,990 से शुरू होती है. इसका मॉडर्न एक्सटीरियर ब्लैक फ्रंट स्ट्रिप, एलईडी डीआरएल्स और शार्प टेललैम्प्स के साथ प्रीमियम दिखता है. इंटीरियर में सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, लेदरेट सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.25 इंच हरमन टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा और 419 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मजबूत स्टील बॉडी स्ट्रक्चर वाली टाटा एरिस में 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड कंट्रोल और कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. मैकेनिकल तौर पर इसमें 1.2 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल (86 PS) और ट्विन-सिलेंडर iCNG (75.5 PS) इंजन विकल्प मिलते हैं. दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आते हैं. इसका पेट्रोल वेरिएंट लगभग 20.5 kmpl और सीएनजी मॉडल 28.06 km/kg का शानदार माइलेज देता है.

Tata Punch: भारत की सबसे पॉपुलर माइक्रो-एसयूवी टाटा पंच की एक्स-शोरूम कीमत ₹5,74,990 से शुरू होती है. 193 मिमी के हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, मस्कुलर बॉडी क्लैडिंग, कनेक्टेड एलईडी टेललैम्प्स और 90-डिग्री खुलने वाले डोर्स के साथ इसका एसयूवी स्टांस दमदार है. केबिन में 10.25 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, वॉयस असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और 366 लीटर बूट स्पेस जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं.

Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग लेने वाली पंच में 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा शामिल हैं. अब इसमें 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (87 bhp) और ट्विन-सिलेंडर सीएनजी के साथ नया 118 bhp 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी जुड़ गया है. मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स विकल्पों वाली ये एसयूवी पेट्रोल में 20.09 kmpl और सीएनजी में 26.99 km/kg का माइलेज देती है.

Tata Altroz: प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में टाटा अल्ट्रोज़ की एक्स-शोरूम कीमत ₹5,99,990 से शुरू होती है. इसका शार्प एयरोडायनामिक डिजाइन, फ्लश डोर हैंडल्स और 16-इंच अलॉय व्हील्स इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. इंटीरियर में ट्विन 10.25-इंच डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर, सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और 345 लीटर का बूट स्पेस जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग वाली अल्ट्रोज़ में 6 एयरबैग्स, TPMS और 360 डिग्री कैमरा मिलता है. ये अपने सेगमेंट की इकलौती कार है जो 1.2 लीटर पेट्रोल, ट्विन-सिलेंडर सीएनजी और 1.5 लीटर डीजल इंजन (90 PS) ऑप्शन में आती है. इसमें मैनुअल, एएमटी और 6-स्पीड DCA गियरबॉक्स मिलते हैं. ये पेट्रोल में 19.33 kmpl, डीजल में 23.64 kmpl और सीएनजी में 26.20 km/kg तक का माइलेज देती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X