शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रायगढ़:बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस – Suspicious Death Of An Elderly Woman In Raigarh; Murder Suspected; Police Have Detained The Husband And Are Qu
रायगढ़

रायगढ़:बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस – Suspicious Death Of An Elderly Woman In Raigarh; Murder Suspected; Police Have Detained The Husband And Are Qu

November 2, 2026


Suspicious death of an elderly woman in Raigarh; murder suspected; police have detained the husband and are qu

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार,  जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सूपा निवासी बुजुर्ग पति-पत्नी के बीच आज सुबह किसी बात को लेकर अचानक विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान मारपीट की स्थिति निर्मित हो जाने के बाद महिला के सिर में तखत लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

जिसके बाद बुजुर्ग महिला को परिजनों के द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

बुजुर्ग महिला की मौत की खबर मिलते ही पुसौर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X