शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जल संकट का समाधान:आईआईटी रुड़की के अनुसंधान का कमाल, हिमालयी गांव में पानी की उपलब्धता हुई दोगुनी – Breakthrough From Iit Roorkee Research Doubles Water Availability In A Himalayan Village
टिहरी

जल संकट का समाधान:आईआईटी रुड़की के अनुसंधान का कमाल, हिमालयी गांव में पानी की उपलब्धता हुई दोगुनी – Breakthrough From Iit Roorkee Research Doubles Water Availability In A Himalayan Village

November 2, 2026


Breakthrough from IIT Roorkee Research Doubles Water Availability in a Himalayan Village

आईआईटी रुड़की का जल संकट को लेकर समाधान
ग्राफिक्स

विस्तार

हिमालयी क्षेत्रों में गर्मियों के दौरान होने वाले जल संकट से निपटने की दिशा में आईआईटी रुड़की ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। संस्थान के वैज्ञानिकों ने टिहरी गढ़वाल जिले के ऊंचौन गांव में वैज्ञानिक तकनीक से नया जलस्रोत विकसित किया है। इससे कम पानी उपलब्ध होने वाले मौसम में पेयजल की उपलब्धता लगभग 500 लीटर से बढ़कर प्रतिदिन 1000 लीटर या उससे अधिक हो गई है। इससे स्थानीय परिवारों को गर्मियों में राहत मिलने की उम्मीद है।

यह पहल नमामि गंगे, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और जल शक्ति मंत्रालय की वित्तपोषित परियोजना के तहत की गई है। आईआईटी रुड़की के पृथ्वी विज्ञान विभाग के प्रो. अभयानंद सिंह मौर्य इस परियोजना के प्रधान अन्वेषक हैं। परियोजना का उद्देश्य टिहरी जिले के तकोली गाड जलग्रहण क्षेत्र में सूखते जलस्रोतों का पुनर्जीवन करना है। करीब 143 वर्ग किलोमीटर में फैले इस क्षेत्र में अलकनंदा नदी बेसिन के अंतर्गत दो अनुसंधान अध्ययन किए गए। पहले अध्ययन में जलस्रोतों के पुनर्भरण की प्रक्रिया का विश्लेषण किया गया। इसमें सामने आया कि जलस्रोतों में पानी पहुंचने का लगभग 82 प्रतिशत योगदान मानसूनी बारिश का है।

UK Top News: बदरी-केदार में बर्फबारी, चर्चा में मंत्री उनियाल का बयान, सरकारी कर्मचारियों को बोनस की सौगात

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X