Etawah News:दीपावली पर 20 अतिरिक्त बसों का किया जाएगा संचालन – 20 Additional Buses Will Be Operated During Diwali

फोटो 01: रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
November 3, 2026

फोटो 01: रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
इटावा। दीपावली पर परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना बनाई है। इससे बहनों को भाइयों के घर जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इटावा डिपो से करीब 20 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। अतिरिक्त बसों का संचालन करने के साथ सभी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
एआरएम अमित कुमार ने बताया कि आठ नवंबर को दीपावली है। त्योहार के बाद भाई दूज पर बहनें भाइयों के घर जाने के लिए रोडवेज बसों में सफर करती हैं। सफर के दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए 20 अतिरिक्त बसों के संचालन करने की तैयारी की जा रही है। सभी रूटों पर बसों का संचालन करने के साथ बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
पर्व के अगले दिन यानी नौ नवंबर से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और आगरा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। भाई दूज पर कई भाई-बहन एक-दूसरे से मिलने गांव और शहर आते हैं। पर्व समाप्त होने के बाद लौटने वालों को भीड़ की समस्या न हो। भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या में समयानुसार बदलाव किया जाएगा।
भीड़ को देखते हुए बसों की जाएगी व्यवस्था
एआरएम ने बताया कि लंबी दूरी की नियमित सेवाओं को सीमित कर लोकल बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या के अनुसार तत्काल फेरा बढ़ाकर भीड़ प्रबंधन किया जाएगा। जिन स्थानों पर अधिक भीड़ एकत्रित होगी, वहां तत्काल बसों की व्यवस्था की जाएगी। भाई दूज पर महिलाओं को फ्री सफर की सौगात मिलेगी या नहीं अभी इस संबंध में कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हुआ है। चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
November 13, 2026
फोटो 27::अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा। इटावा। सुप्रीम कोर्ट में चर्चित निर्भया केस की पैरवी करने वाली अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने इटावा सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने और पार्टी से टिकट मांगने की बात कही है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
November 13, 2026
बकेवर। किसान खेती के साथ पशुपालन करके अपनी आय बढ़ा सकते हैं। पशुपालन की तरफ आईआइटियन्स व एमबीए वाले तो आ रहे हैं लेकिन आईटीआई करने वाले पशुपालन नहीं करना चाह रहे हैं। यह बातें केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कस्बा लखना में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि किसानों के पास […]
November 13, 2026
जयपुर-गया अनारक्षित विशेष ट्रेन इटावा जंक्शन पर दो मिनट रुकेगी, वापसी में रात 1:40 बजे पहुंचेगी संवाद न्यूज एजेंसी इटावा। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसी क्रम में जयपुर से गया और गया से खातीपुरा के बीच […]
