शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खबर का असर:नगर परिषद ने स्ट्रीट पोल पर लटक रहे होर्डिंग्स उतारने का काम किया शुरू – Impact Of The News: Municipal Council Begins Removing Hoardings Hanging From Street Poles
भिवानी

खबर का असर:नगर परिषद ने स्ट्रीट पोल पर लटक रहे होर्डिंग्स उतारने का काम किया शुरू – Impact Of The News: Municipal Council Begins Removing Hoardings Hanging From Street Poles

November 3, 2026


Impact of the news: Municipal Council begins removing hoardings hanging from street poles

शहर में अवैध होर्डिंग्स के संबंध में 2 नवंबर के अंक में प्रका​शित समाचा

भिवानी। नगर परिषद के कर्मचारियों ने सोमवार को शहर के मुख्य रास्तों और बाजारों में स्ट्रीट पोल व दीवारों पर लटक रहे अवैध होर्डिंग्स उतारने का काम शुरू कर दिया। नगर परिषद की टीम शहर के सर्कुलर रोड के अलावा विजय नगर व अन्य कॉलोनियों के अंदर पहुंची, जहां पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स हटाए गए।

अमर उजाला के लिए संवाद न्यूज एजेंसी ने सोमवार के अंक में स्टेट और नेशनल हाईवे पर होर्डिंग्स की भरमार, सरकारी दीवारों पर भी प्रचार शीर्षक के साथ समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद नगर परिषद कर्मचारियों का दस्ता शहरी हद से गुजर रहे स्टेट और नेशनल हाईवे के स्ट्रीट पोल से अवैध होर्डिंग्स उतारने पहुंच गया। अधिकारियों ने अभियान को आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

त्योहार के दौरान अवैध होर्डिंग्स की वजह से मुख्य रास्तों पर साइन बोर्ड भी दब चुके हैं, वहीं वाहन चालकों को भी दिक्कतें हो रही हैं। त्योहार के दौरान बाजारों में भी भीड़ जुट रही है। अवैध होर्डिंग्स की वजह से बाजार की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है। नगर परिषद कर्मचारियों ने शहर के सर्कुलर रोड के अलावा अन्य मार्गों पर लगे अवैध होर्डिंग्स उतारकर ट्रैक्टर ट्राली में जब्त किए।

इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजाराम ने बताया कि शहरी दायरे से अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। शहर में निर्धारित यूनीपोल पर ही प्रचार सामग्री लगाई जा सकती है। जिसके लिए नगर परिषद में निर्धारित शुल्क भी जमा कराना होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X