शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kurukshetra News:लाडवा के शुभम ने संसद में किया हरियाणा का प्रतिनिधित्व – Shubham From Ladwa Represented Haryana In Parliament
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:लाडवा के शुभम ने संसद में किया हरियाणा का प्रतिनिधित्व – Shubham From Ladwa Represented Haryana In Parliament

November 3, 2026


Shubham from Ladwa represented Haryana in Parliament.

लाडवा। संसद भवन संविधान सदन कार्यक्रम में भाग लेते देश के कई शीर्ष नेता व युवा। स्वयं

संवाद न्यूज एजेंसी

लाडवा। सीएम सिटी लाडवा के युवा शुभम ने संसद भवन संविधान सदन में नो योर लीडर कार्यक्रम में भाग लेकर पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। शुभम ने लोकसभा सचिवालय और संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया।

यह कार्यक्रम 31 अक्तूबर को नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर हुआ था। इसमें ओम बिरला, राजनाथ सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे और किरेन रिजिजू सहित कई शीर्ष नेता उपस्थित थे। युवाओं ने इन नेताओं के जीवन, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा ली। उप निदेशक सुरमयी ने बताया कि शुभम ने विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र जिले में प्रथम और राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। शुभम ने देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंदिर में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करना अत्यंत गर्व की बात बताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X