शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पिथौरागढ़:नेपाल की जेल से कैदी फरार, भारतीय सीमा पर भी अलर्ट; पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश जारी – Prisoner Escapes From A Jail In Nepal; Alert Issued Along The Indian Border As Well
पिथौरागढ़

पिथौरागढ़:नेपाल की जेल से कैदी फरार, भारतीय सीमा पर भी अलर्ट; पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश जारी – Prisoner Escapes From A Jail In Nepal; Alert Issued Along The Indian Border As Well

November 3, 2026


Prisoner escapes from a jail in Nepal; alert issued along the Indian border as well

police crime
– फोटो : istock

विस्तार

नेपाल के रोल्पा जिला कारागार से आठ कैदियों के फरार होने के बाद भारतीय प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश जारी हुए हैं।

बीते दिनों रोल्पा के जिला कारागार से आठ कैदी सुरंग बनाकर भाग गए थे। झूलाघाट के कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि नेपाल के कैदियों के भारत में घुसने की संभावना को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट है। अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर दो पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। नेपाल के बैतड़ी के डीएसपी दीपक राय ने बताया कि नेपाल प्रहरी फरार कैदियों की खोजबीन कर रही है। भारतीय प्रशासन से भी सीमा पर नजर रखने का अनुरोध किया गया है।

ये कैदी हैं फरार

काली प्रसाद रोकाया, धन बहादुर उर्फ हरि बहादुर, यज्ञ, तिलक भंडारी, राम बहादुर कामी, रेशम राना, कैलाश उर्फ कपिल, निशान उर्फ आदेश भंडारी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X