शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Balrampur News:टेबल टेनिस में एलबीएस गोंडा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी – Lbs Gonda Players Emerge Victorious In Table Tennis
बलरामपुर

Balrampur News:टेबल टेनिस में एलबीएस गोंडा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी – Lbs Gonda Players Emerge Victorious In Table Tennis

November 3, 2026


LBS Gonda players emerge victorious in table tennis

फोटो-16-बलरामपुर के माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में  टेबल टेनिस खेलते ​खिलाड़ी।-स्रोत : विश्ववि
– फोटो : टूंडला में अहोई अष्टमी पर बच्चों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करते माताएं संवाद

बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एलबीएस गोंडा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में एलबीएस गोंडा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में मेजबान मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की टीम उपविजेता रही, जबकि महिला वर्ग में एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव परमानंद सिंह ने किया। इसमें पांच महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने मुकाबलों के दौरान अपने खेल कौशल और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।

पुरुष वर्ग में एलबीएस गोंडा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, महिला वर्ग में एलबीएस पीजी कॉलेज गोंडा की टीम विजेता बनी और एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. अयूब सिद्दीकी और डॉ. अनिल तिवारी मौजूद रहे। सुदीप श्रीवास्तव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। एलबीएस गोंडा की ओर से डॉ. अरुण और एमएलके पीजी कॉलेज की ओर से डॉ. श्रीनारायण सिंह ने टीम मैनेजर की जिम्मेदारी निभाई।

आयोजन के दौरान डॉ. हरिनाथ सिंह, डॉ. शांतनु सिंह, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष कुमार श्रीवास्तव और डॉ. अखिलेश कुमार की मौजूदगी रही। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना की गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X