शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:पिकअप चालक 9.68 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार – Pickup Driver Arrested With 9.68 Grams Of ‘chitta’ (synthetic Drug)

November 3, 2026


फोरलेन पर पट्टा के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा आरोपी

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिला पुलिस की विशेष टीम ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक पिकअप चालक को 9.68 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) बिलासपुर ने फोरलेन पर पट्टा के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान कीरतपुर की ओर से आ रही एक पिकअप को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर चालक के कब्जे से 9.68 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान शशिकांत (35) निवासी गांव नैहर, डाकघर हरनोड़ा, तहसील सदर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X