शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:लापता खच्चरों के मुआवजे पर दो पक्षों में विवाद, कोतवाली पहुंचा मामला – Dispute Between Two Parties Over Compensation For Missing Mules; Matter Reaches The Police Station

November 3, 2026


आपदा में लापता हुए थे दो खच्चर, दूसरे व्यक्ति को मुआवजा देने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

फाटा। केदारघाटी में 31 जुलाई 2024 को जंगलचट्टी में आई आपदा के दौरान लापता हुए दो खच्चरों के मुआवजे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक व्यक्ति ने दूसरे पर उसके खच्चरों का मुआवजा प्राप्त करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली सोनप्रयाग में प्राथमिकी दी और जांच की मांग की।

जानकारी के अनुसार देवली भणिग्राम के शेरवानी निवासी रोशन लाल जंगलचट्टी में दुकान चलाने के साथ ही घोड़े-खच्चरों का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2024 को आई आपदा के दौरान उनके दो खच्चर लापता हो गए थे। मुआवजे के संबंध में जानकारी जुटाने पर उन्हें पता चला कि प्रशासन की ओर से उनके खच्चरों का मुआवजा शर्मा लाल हरकत निवासी किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया है। रोशन लाल का आरोप है कि लापता खच्चरों से संबंधित टैग, दस्तावेज और अन्य जरूरी औपचारिकताएं उनके नाम पर दर्ज हैं। इसके बावजूद किसी दूसरे व्यक्ति को मुआवजा दिया जाना गलत है। उन्होंने मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की। इधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश बलूनी ने बताया कि प्राथमिकी मिलने के बाद दोनों पक्षों को आपसी समझौते के लिए कहा गया था। समझौता नहीं होने की स्थिति में संबंधित पक्ष न्यायालय की शरण ले सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X