शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:दो बाइक की भिड़ंत में तीन घायल, एक जिला अस्पताल रेफर – Motorcyclist Not Wearing A Helmet Sustains A Serious Head Injury

November 4, 2026


निचलौल। निचलौल-चौक मार्ग पर ग्रामसभा दमकी के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी, निचलौल ले जाया गया। एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार निवासी भोलू (18) पुत्र रामकिशुन, बजहा उर्फ अहिरौली निवासी अपनी रिश्तेदार राजनंदनी (40) पत्नी कैलाश को बाइक से लेकर चौक मार्ग से निचलौल की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चौक थाना क्षेत्र के सेखुई गांव निवासी नीतू (20) पुत्री गजेंद्र दूसरी बाइक से निचलौल से चौक की ओर जा रही थीं। ग्राम दमकी के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गई।

सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात डॉ. अमरनाथ जायसवाल ने बताया कि हेलमेट नहीं पहनने के कारण बाइक चालक भोलू के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। घायलों का परिजन उपचार करा रहे हैं। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X