राजस्थान:बीएलओ का कार्यभार नहीं लेने पर शिक्षक के निलंबन पर हाईकोर्ट की रोक, सिरोही के राहुल कुमार को राहत – Rajasthan High Court Stay Teacher Suspension Blo Duty Sirohi Rahul Kumar

राजस्थान हाईकोर्ट
– फोटो : Amar Ujala
November 4, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट
– फोटो : Amar Ujala
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) का कार्यभार नहीं संभालने पर निलंबित किए गए सिरोही जिले के सरकारी शिक्षक राहुल कुमार को अंतरिम राहत दी है। अदालत ने जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला कलेक्टर की ओर से जारी निलंबन आदेश के प्रभाव और क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है। शिक्षक को पंचायत चुनाव की तैयारियों के दौरान बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन कार्यभार नहीं लेने पर प्रशासन ने पहले नोटिस जारी किया और बाद में उन्हें निलंबित कर दिया था।
बीएलओ का कार्यभार नहीं लेने पर पहले नोटिस, फिर निलंबन
जिले में पंचायत चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान सरकारी शिक्षक राहुल कुमार को बूथ लेवल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शिक्षक ने बीएलओ का कार्यभार नहीं संभाला तो प्रशासन ने उन्हें पहले नोटिस जारी किया। इसके बाद 24 अक्टूबर को सिरोही के जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर राहुल कुमार को निलंबित कर दिया।
शिक्षक ने खुद हाईकोर्ट में की पैरवी
निलंबन के आदेश को चुनौती देते हुए राहुल कुमार ने राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में याचिका दायर की। मामले की सुनवाई के दौरान शिक्षक स्वयं अदालत में उपस्थित हुए और अपनी पैरवी की। उन्होंने निलंबन आदेश और प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ अपने तर्क रखे।
निलंबन आदेश के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक
मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता शिक्षक का पक्ष सुना और जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 24 अक्टूबर को जारी निलंबन आदेश के प्रभाव एवं क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत के इस आदेश से राहुल कुमार को फिलहाल निलंबन की कार्रवाई से राहत मिल गई है।
November 13, 2026
राजस्थान के जोधपुर में उम्मेद अस्पताल में तैनात महिला रेजिडेंट डॉक्टर निक्की चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह हॉस्टल स्थित अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिली थीं। जानकारी मिलने पर साथी चिकित्सक और अस्पताल कर्मचारी उन्हें तुरंत मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों […]
November 12, 2026
राजस्थान के जोधपुर में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग के बैंक खाते से बिना ओटीपी के ही छह बार में 3.77 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी के दौरान पीड़ित के मोबाइल पर न तो कोई वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आया और न ही खाते […]
November 11, 2026
(प्रतीकात्मक फोटो) विस्तार मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने के मामले में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बेहतर परिचालन प्रबंधन, प्रभावी कार्ययोजना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल के दम पर मंडल ने मालगाड़ियों की औसत गति 34.40 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की है। यह जोधपुर मंडल का अब […]
