शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:पिता के हत्यारोपी की जेल में बिगड़ी तबीयत, मौत – Father’s Murderer Riots In Jail, Dies

November 4, 2026


Father's murderer riots in jail, dies

गुरुग्राम। पिता की हत्या करने के मामले में भोंडसी जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की सोमवार रात तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्रा पार्क के लक्ष्मी गार्डन निवासी रिषभ मेहता के रूप में हुई है। रिषभ मेहता अपने पिता सुशील की हत्या के मामले में 24 सितंबर 2019 से विचाराधीन बंदी था। इस मामले में अभी कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि सोमवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होते देख जेल स्टाफ ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X