शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Alpha नाम से अपनी पहली EV ला रही Honda, मार्केट में 2 दिसंबर को मारेगी एंट्री
ऑटो

Alpha नाम से अपनी पहली EV ला रही Honda, मार्केट में 2 दिसंबर को मारेगी एंट्री

November 4, 2026


Last Updated:

Honda की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार का नाम Honda Alpha रखा है, जिसका 2 दिसंबर 2026 को भारत में ग्लोबल डेब्यू होगा. खास बात ये है कि भारत इस SUV का ग्लोबल प्रोडक्शन बेस भी बनेगा. नए H मार्क, दमदार डिजाइन और कंपनी की भविष्य की EV रणनीति के साथ ये मॉडल भारतीय बाजार में बड़ा बदलाव ला सकता है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside
Alpha नाम से अपनी पहली EV ला रही Honda, मार्केट में 2 दिसंबर को मारेगी एंट्रीZoom

Honda अपनी पहली EV को Alpha नाम से पेश करेगी.

Honda Cars India ने अपने आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी का ऑफिशियल नाम बता दिया है. इंडियन मार्केट में इसे Honda Alpha के नाम से पेश किया जाएगा. ये मॉडल कंपनी की भारत में बनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी और 2 दिसंबर, 2026 को भारत में अपना ग्लोबल डेब्यू करेगी. जापान मोबिलिटी शो 2025 में 0 Alpha कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाए गए इस मॉडल को भारत अन्य बाजारों से पहले मिलेगा. होंडा ने स्पष्ट किया है कि भारत इस एसयूवी का ग्लोबल प्रोडक्शन बेस बनेगा.

Alpha नाम ग्रीक अल्फाबेट के पहले अक्षर से इंसपायर्ड है साथ ही ये मॉडल भारत में नए एच मार्क वाला होंडा का पहला मॉडल होगा. कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ तोशियुकी यानागिसावा ने कहा कि अल्फा भारतीय ग्राहकों तक एडवांस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पहुंचाने के साथ क्वालिटी और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस पर फोकस रखेगा.

अल्फा नाम और नया एच मार्क

होंडा अल्फा नाम को आधिकारिक रूप से अपनाते हुए कंपनी ने बताया कि ये नई शुरुआत का प्रतीक है. इसके साथ ही होंडा कार्स इंडिया ने पहली बार एच मार्क पेश किया है. ये लोगो 1963 से इस्तेमाल हो रहे पुराने एच मार्क का नया रूप है. अल्फा भारत में इस नए लोगो के साथ आने वाला पहला मॉडल बनेगा.

डिजाइन डिटेस

मार्च 2026 से ही होंडा ने भारतीय सड़कों पर इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है. इसमें हाईवे, शहरी ट्रैफिक, चुनौतीपूर्ण सड़कें, अलग-अलग मौसम और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच शामिल रही. पहले प्रोटोटाइप में बड़े लैंडस्केप ओरिएंटेड सेंट्रल टचस्क्रीन, अलग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील की झलक मिली थी. फाइनल केबिन लेआउट और फीचर लिस्ट आना अभी बाकी है.

प्रोडक्ट प्लान और सेल्स में भूमिका

अल्फा 2026 के प्रोडक्शन लॉन्च सीरीज का हिस्सा है. इससे पहले सिटी फेसलिफ्ट, जेडआर-वी हाइब्रिड और एलिवेट फेसलिफ्ट आ चुके हैं. कंपनी 2030 तक भारत में 10 नए मॉडल लाने की योजना बना रही है, जिनमें सात एसयूवी शामिल हैं. अल्फा पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन वाले पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा और निर्यात के लिए भी तैयार रहेगा. अक्टूबर 2026 में एलिवेट फेसलिफ्ट की मदद से घरेलू बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 7,609 यूनिट रही थी.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X