शहडोल में तेंदुए का आतंक:घर में सो रही किशोरी को उठा ले गया तेंदुआ, 300 मीटर दूर मिला शव, गांव में दहशत – Shahdol: Leopard Drags 15-year-old Girl From Home; Body Found 300 Metres Away, Search Operation Underway

मौके पर मौजूद भीड़
November 4, 2026

मौके पर मौजूद भीड़
जिले में जंगली जानवरों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के तगावर गांव के बिजाहरा टोला में घर के बाहर परछी में अपनी बहन के साथ सो रही 15 वर्षीय किशोरी को तेंदुआ उठाकर ले गया। कुछ देर बाद घर से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग और पुलिस की टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी हैं।
जानकारी के अनुसार सरस्वती सिंह गोंड अपनी बहन के साथ घर की परछी में सो रही थी। उनकी मां घर के अंदर बने कमरे में सो रही थीं। बताया गया कि घर में दरवाजा नहीं लगा था। इसी दौरान तड़के तेंदुआ घर में घुसा और सरस्वती को उठाकर ले गया। सुबह जब साथ सो रही बहन की नींद खुली तो बिस्तर पर सरस्वती नहीं मिली। उसने मां को जगाया। इसके बाद मां-बेटी ने उसकी तलाश शुरू की। घर से कुछ दूरी पर कंबल मिला, जबकि करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में सरस्वती का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
ये भी पढ़ें: सीजी: छह हजार करोड़ के महादेव सट्टा घोटाले का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, कल स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी
ग्रामीणों ने सुबह करीब चार बजे घटना की सूचना ब्यौहारी पुलिस को दी। संवेदनशील मामला होने के कारण थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया। एसडीओपी सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जंगली जानवर के हमले की पुष्टि होने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
दरवाजा नहीं होने से घर में घुसा तेंदुआ
डीएफओ तरुणा वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि यह वन क्षेत्र से लगा इलाका है। घर में दरवाजा नहीं होने के कारण तेंदुआ अंदर घुसा और किशोरी को उठा ले गया। मृतका के पिता शिवचरण महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। घर में मां और दो बेटियां थीं। वन विभाग की ओर से नियमानुसार मिलने वाली सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय है। बड़ी संख्या में ग्रामीण तेंदुए की तलाश में जुटे हैं। वन विभाग और पुलिस की कई टीमें आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
November 13, 2026
शहडोल जिले के बुढ़ार-कटकोना स्थित सांदीपनि विद्यालय के निर्माणाधीन भवन में निर्माण की धीमी गति और गुणवत्ता को लेकर लापरवाही सामने आई है। निरीक्षण के दौरान शौचालयों का निर्माण भी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं मिला। इस पर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने नाराजगी जताते हुए अमानक निर्माण को तोड़कर दोबारा निर्धारित मानकों के अनुसार कराने […]
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना विस्तार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पसगड़ी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के […]
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना। विस्तार शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन साल से पैर की बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उनका इलाज चल रहा था। उपचार के बावजूद […]
