शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हमीरपुर:इलाही तालाब से मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता, पिता ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस – Hamirpur Body Of Young Man Found In Elahi Talab He Had Been Missing For Three Days His Father Suspects Murder
हमीरपुर

November 4, 2026

Hamirpur Body of young man found in Elahi Talab he had been missing for three days His father suspects murder

मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के इलाही तालाब में बुधवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आमिर पुत्र बदरुद्दीन उर्फ बदरू बाबा निवासी मौदहा के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

वहीं, मृतक के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पिता बदरुद्दीन के मुताबिक, आमिर दो नवंबर की शाम खाना खाने के बाद घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X