फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। यह केंद्र सरकार के सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के विकास में बाधा बनता है। उन्होंने छात्राओं से जागरूक बनने और आसपास बाल विवाह की सूचना अधिकारियों को देने का आह्वान किया। इससे बच्चों के अधिकारों की रक्षा हो सकेगी। ओल्ड थाना के सब-इंस्पेक्टर गजेंद्र ने पुलिस की भूमिका और कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला। छात्राओं को इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद