Mahendragarh-narnaul News:नारनौल की आईटीआई में 10 व 11 को होगा पीपीटी राउंड – Ppt Round To Be Held At The Narnaul Iti On The 10th And 11th
नारनौल। विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के तहत जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 और 11 नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के 50 प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए दूसरे चरण में जमा करवाए गए निबंधों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर जिले के शीर्ष 50 प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
