Kurukshetra News:दुखभंजन मंदिर में हवन कर भक्तों ने मांगी सुख-शांति – Devotees Performed A Havan At The Dukhbhanjan Temple And Prayed For Happiness And Peace
कुरुक्षेत्र। दुखभंजन मंदिर में मंगलवार को हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए पूर्णाहुतियां अर्पित कीं। इसके बाद वीर बजरंगी का सिंदूर, पुष्प और आकर्षक शृंगार कर विधि-विधान से पूजन किया गया। भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ और राम नाम का स्मरण किया। बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि निस्वार्थ भाव से हनुमानजी की सेवा करने वाले भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। उन्हें प्रसन्न करने का सर्वोत्तम उपाय राम नाम का जाप है। इस अवसर पर एचके पाल, ज्ञान चंद पराशर, पंडित सुशील शास्त्री और सुभाष सैनी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
