शहडोल:सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, स्कूली बच्चों समेत 30 घायल, 10 की हालत गंभीर – Passenger Bus Crashes Into Parked Truck In Shahdol, 30 Injured Including Schoolchildren, 10 Critical

दुर्घटना के बाद बस
November 4, 2026

दुर्घटना के बाद बस
जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में करीब 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। घटना बुधवार सुबह की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक कंपनी की बस शहडोल से ब्यौहारी की ओर आ रही थी। इसी दौरान ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टीहकी यात्री प्रतीक्षालय के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। बस चालक ट्रक को नहीं देख पाया और बस पीछे से उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार यात्रियों को चोटें आईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ें: सीहोर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: आयशर से पांच टन मिलावटी मावा जब्त, सैंपलिंग जारी
घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकालकर निजी वाहनों, पुलिस वाहनों और एंबुलेंस की मदद से तत्काल ब्यौहारी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें कई स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।
घायलों का उपचार ब्यौहारी अस्पताल में जारी है। पुलिस के मुताबिक 10 घायलों की स्थिति गंभीर है। उनकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद ब्यौहारी पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। वहीं घायलों की वास्तविक स्थिति और उपचार संबंधी जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना विस्तार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पसगड़ी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के […]
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना। विस्तार शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन साल से पैर की बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उनका इलाज चल रहा था। उपचार के बावजूद […]
November 12, 2026
बृजकिशोर पटेल। विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 16 नवंबर को शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी […]
